{"_id":"6722746336b3276edf049700","slug":"the-wheels-of-the-corporations-rural-route-buses-will-stop-at-500-pm-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133859-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाम 5ः00 बजे थम जाएंगे निगम की ग्रामीण रूटों की बसों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाम 5ः00 बजे थम जाएंगे निगम की ग्रामीण रूटों की बसों के पहिये
Thu, 31 Oct 2024 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 31 Oct 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। खुशियों के पर्व दिवाली में जिला कुल्लू के ग्रामीण बस रूटाें पर आम लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप दिवाली की खरीदारी करने बाजार आएं हैं तो दोपहर बाद 3:00 बजे तक अपना काम निपटाकर बस पकड़े लें। 3:00 बजे के बाद ग्रामीण रूटों पर बस सेवा नहीं मिल पाएगी। शाम 5ः00 तक बसों के पहिये थम जाएंगे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी भी दिवाली मना सके इसके लिए शाम 4:00 से 5:00 बजे तक चलने वाली बसों को 3:00 बजे तक संबंधित रूट पर रवाना कर दिया जाएगा। आईएसबीटी कुल्लू के साथ भुंतर, बंजार, सैंज, मनाली, आनी और निरमंड से चलने वाली बसें शाम 5:00 से पहले अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। एचआरटीसी 3:00 बजे के बाद बसों को संचालन पूरी तरह से बंद कर देगा।
वहीं निगम ने दिवाली को देखते हुए लंबे रूटों को भी कम कर दिया है। मनाली से दिल्ली के लिए मात्र एक बस रात 8:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। निगम ने इस बारे बाकायदा आदेश जारी किए हैं। आम लोगों की तरह निगम के चालक-परिचालक भी दिवाली पर्व को अपने परिवार के साथ मना संके। इसके लिए निगम ने यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन
एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जो बसें बस अड्डों से रवाना होगी वह बसें शाम 5:00 से पहले गंतव्य तक पहुंच जाएगी। ऐसे में शाम के समय जो बसें देरी से चलती है उनको 3:00 बजे तक भेज दिया जाएगा। कहा कि एक नवंबर से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जाएगा।