फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The vegetable market which has an annual turnover of Rs 1 billion is lying deserted

Kullu News: सूनी पड़ी सालाना एक अरब का कारोबार करने वाली सब्जी मंडी

Fri, 05 Sep 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The vegetable market which has an annual turnover of Rs 1 billion is lying deserted
सूनी पड़ी सालाना करोड़ों का कारोबार करने वाली सब्जी मंडी सड़क संपर्क कटने से संकट में बागबान, आढ़ती और व्यापारी
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली हाईवे, नग्गर पुल के पास सड़क है क्षतिग्रस्त
संजय ठाकुर

पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते नग्गर पुल, रायसन और 14 मील के पास सड़क बहने से पतलीकूहल क्षेत्र का चारों ओर से सड़क संपर्क कट गया है।

विडंबना यह है कि सालाना करोड़ों का कारोबार करने वाली इस मंडी में सेब सीजन यौवन पर होने के बावजूद कारोबार ठप पड़ा है। सब्जी मंडी सूनी पड़ी है। न सेब के खरीदार और न बागवान मिल रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे ओर संपर्क सड़कें बंद होने के कारण बाहर से आए सेब व्यापारी भी हाथ खड़े कर चुके हैं। पिछले सप्ताह खरीदा गया पूरा उत्पाद पतलीकूहल से बाहर नहीं जा पाया है। लिहाजा, बागवान चिंता में हैं कि अपनी फसल आखिर बेचें तो किसे और कहां। पतलीकूहल आढ़ती संघ के अध्यक्ष कुंज लाल ठाकुर ने बताया कि काम नहीं होने से बागवान, लदानी आढ़ती और बाहर से आए सेब व्यापारियों सहित सब बेकार बैठे हैं। उन्होंने बाढ़ में बहे नग्गर पुल के एप्रोच रोड के स्थान पर बैली ब्रिज बनाने की मांग की है। उधर, कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह से अटके हुए सेब को निकालने पर फिलहाल जोर है। शिरढ़-भाटग्रां से होकर जीपों के जरिये सेब बाहर भेजने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन अब इस सड़क की दुर्दशा के कारण यह भी संभव नहीं रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि बारिश थमते ही सड़कों की बहाली का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--पतलीकूहल सब्जी मंडी ने पिछले साल मार्केट शुल्क के तौर 1.36 करोड़ का राजस्व जुटाया जिससे सरकार को भी फायदा मिला है। इस बरसात सड़कें बंद होने से बागवानों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -शगून सूद, एपीएमसी सचिव




--बरसात के इस दौर में संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बागवानों और कारोबारियों की सुविधा के लिए सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाएगा ताकि घाटी के बागवानों को नुकसान न उठाना पड़े। -भुवनेश्वर गौड़, विधायक



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed