{"_id":"6894dcb5c09da2d70e0a25ee","slug":"the-van-will-spread-the-message-of-hiv-free-himachal-in-three-districts-kullu-news-c-89-1-ssml1015-154090-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन जिलों में एचआईवी मुक्त हिमाचल का संदेश देगी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन जिलों में एचआईवी मुक्त हिमाचल का संदेश देगी वैन
Thu, 07 Aug 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में 18 अगस्त से 53 दिन तक चलेगा जागरूकता अभियान
अंतरराष्ट्रीय दशहरा में भी फैलाई जाएगी जागरूकता, विभाग ने तैयार की योजना
राजीव नैय्यर
कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग हिमाचल के ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए 18 अगस्त से 53 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है।
विशेष आईईसी वैन के जरिये सार्वजनिक स्थानों, नशा मुक्ति केंद्रों और जेलों में लोगों को एचआईवी के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा जैसे बड़े आयोजनों के दौरान भी यह वैन जागरूकता फैलाएगी। विभाग ने जागरूकता अभियान के लिए योजना तैयार कर ली है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को शिविर और कार्यक्रम स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
जागरूकता अभियान के लिए तीन जिलों में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन एचपी-07सी-1807 संचालित की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम नियुक्त की गई है। ऊना जिले में 18 से 30 अगस्त और हमीरपुर में आठ से 20 सितंबर तक नशा मुक्ति केंद्रों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों के निवासियों और जेल में कैदियों के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। कुल्लू जिले में एक से नौ अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लाखों श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एचआईवी एड्स से बचाव की जानकारी दी जाएगी। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए आईईसी वैन तीन जिलों में संचालित की जाएंगी। 18 अगस्त से नौ अक्तूबर तक ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिले में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
--
आईईसी वैन के माध्यम से लोगों को एचआईवी एड्स के लक्षणों और बचाव की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने राज्य स्तर पर शेड्यूल जारी कर दिया है। 18 अगस्त से 53 दिनों तक लगातार प्रदेश के तीन जिलों में कार्यक्रम होंगे। ये एड्स की रोकथाम में कारगर साबित होंगे। -डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू