फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The valleys from Kullu to Lahaul are buzzing with tourists, In the evening, there is a gathering in the Mall Road of Manali, there is a continuous inquiry for booking in hotels too. kullu news

कुल्लू से लाहौल तक की वादियां सैलानियों से गुलजार

Mon, 28 Jun 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
The valleys from Kullu to Lahaul are buzzing with tourists, In the evening, there is a gathering in the Mall Road of Manali, there is a continuous inquiry for booking in hotels too. kullu news
कुल्लू। जून के आखिरी सप्ताह में कुल्लू से लेकर लाहौल तक की वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। पर्यटन नगरी मनाली और अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के लिए देशभर के रिकॉर्ड सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं। सैलानी लाहौल के सिस्सू में जाकर बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। नववर्ष के बाद यह दूसरी बार है, जब मनाली में भारी संख्या में सैलानी आए हैं। मालरोड पर शाम के समय सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है। मनाली के मालरोड पर शाम के समय पैर रखने को भी जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

दिन के समय पर्यटक मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर घूमने निकल रहे हैं लेकिन शाम को वापस मनाली लौट रहे हैं। होटलों में जाने से पहले यह मनाली के मालरोड में ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में रात के समय भी यहां खूब चहल-पहल बनी हुई है जबकि दिन के समय मनाली की सड़कों पर सिर्फ पर्यटक वाहन ही नजर आ रहे हैं। रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, सिस्सू सहित अन्य स्थानों में पर्यटकों की चहलकदमी से रौनक लौट आई है। इसके साथ ही सैलानी लगातार होटलों में बुकिंग के लिए पूछताछ भी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पर्यटन के और अधिक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। इस संबंध में मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं। कोरोना के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों को बेहतर सीजन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed