फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tradition of Dev Khel played with snowballs in Kot

Kullu News: कोट में बर्फ के गोले के साथ निभाई देव खेल की परंपरा

Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The tradition of Dev Khel played with snowballs in Kot
खराहल (कुल्लू)। घाटी के अधिष्ठाता देवता माहुटी नाग के सम्मान में मंगलवार को कोट गांव में फागली उत्सव मनाया गया। होली पर्व के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बर्फ के गोले के साथ देव खेल की परंपरा का निर्वहन हुआ। इससे पहले पूर्वाह्न 11:30 बजे देवता माहुटी नाग भंडार से ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच बाहर निकले। इसके बाद देवता भंडार से कुछ दूरी पर बने मंदिर में पहुंचे। मंदिर में पहुंचने पर देवता बिजली महादेव के गूर और देवता माहुटी के गूर ने देवखेल की। सबसे आखिर में देवता माहुटी नाग के गूर ने बर्फ के गोले से देव खेल कर परंपरा निभाई।
विज्ञापन

बर्फ के गोले के साथ देव खेल का अपना महत्व है।
देव कारकूनों का कहना है कि देव खेल के दौरान जिस दिशा में बर्फ का गोला गिरा है, उस दिशा में ओलावृष्टि से फसल को अधिक नुकसान होने की आशंका रहती है। इस बार उत्तर दिशा में बर्फ का गोला गिरा है। देवता माहुटी नाग के कारदार लाल चंद ठाकुर ने कहा कि इस बार फागली में पिछले साल की अपेक्षा अधिक लोगों ने मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता माहुटी नाग अपने हारियानों और श्रद्धालुओं की मुसीबतों का हल करते हैं। यह बारिश के देवता हैं। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed