फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The thick sheet of ice on the glaciers will solve the water crisis

Kullu News: ग्लेशियरों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर दूर करेगी पानी का संकट

Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The thick sheet of ice on the glaciers will solve the water crisis
लाहौल और कुल्लू में गर्मियों के मौसम में लोगों को नहीं सताएगी पेयजल की कमी
विज्ञापन

फरवरी की बर्फबारी से ग्लेशियरों को संजीवनी मिलने के साथ पेयजल स्रोत भी रिचार्ज

बलदेव राज
कुल्लू। फरवरी में हुई बर्फबारी से ग्लेशियरों को संजीवनी मिली है। ग्लेशियरों पर चार से पांच फीट बर्फ की परत बिछ गई है। इससे गर्मियों में पेयजल का संकट दूर हो गया है।
लाहौल और कुल्लू में पेयजल को लेकर किल्लत पेश नहीं आएगी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में फरवरी शुरू होने तक लोग परेशान हो गए थे। दिसंबर से जनवरी तक औसत ही बर्फ गिरी थी। लोगों को चिंता थी कि इस बार गर्मियों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। कई पेयजल स्रोतों में आपूर्ति 50 फीसदी तक कम हो गई थी। फरवरी में जिस तरह पहाड़ों पर बर्फ गिरी, उससे ग्लेशियर और पेयजल स्रोत रिचार्ज हो गए हैं। किसानों-बागवानों की परेशानी भी दूर हो गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू और लाहौल में पेयजल योजनाओं के स्रोत नदी-नालों से हैं। सूखे जैसे हालात होने पर पेयजल योजनाओं पर असर पड़ता है। लाहौल से कुल्लू तक भारी बर्फबारी से ग्लेशियरों को संजीवनी मिली है। पेयजल स्रोत भी रिचार्ज हुए हैं। पेयजल स्रोतों को बर्फबारी और बारिश से संजीवनी मिली है। मार्च में अभी कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। बहरहाल, बर्फबारी से जिस तरह संकट दूर हुआ है, उससे अब गर्मियों के दौरान पेयजल की चिंता नहीं सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


बर्फबारी और बारिश से पेयजल स्रोतों को संजीवनी मिली है। इससे गर्मियों के दौरान पेयजल को लेकर समस्या पेश नहीं आएगी।
- विनोद ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग

--
जिले में हैं करीब 900 से अधिक पेयजल योजनाएं
कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार, आनी, निरमंड, कुल्लू और मनाली में करीब 900 से अधिक पेयजल योजनाएं हैं। इनका संचालन जल शक्ति विभाग कर रहा है। इनसे हजारों की आबादी को फायदा भी मिल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed