फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The stage is set for excitement, a shower of fours and sixes will be seen on the big screen

Kullu News: रोमांच का मंच तैयार, बड़ी स्क्रीन पर दिखेगी चौके-छक्काें की बरसात

Fri, 02 May 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The stage is set for excitement, a shower of fours and sixes will be seen on the big screen
कुल्लू में आईपीएल मैच के लाइव प्रसारण को लेकर प्रैस वार्ता में जानकारी देते जिला किक्रेट संघ के
फैन पार्क ढालपुर में आईपीएल के तीन मैचों का किया जाएगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन

तीन-चार मई को होने वाले तीन आईपीएल मैचों का आनंद ले सकेंगे क्रिकेट प्रेमी
फैन पार्क में 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता, बैग, बैट और डंडे लाने की अनुमति नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आईपीएल के इस सीजन में सूबे में एक मात्र फैन पार्क ढालपुर मैदान कुल्लू में तैयार किया है। यहां बीसीसीआई की ओर से तीन और चार मई को आईपीएल के तीन मुकाबले दिखाए जाएंगे।
जिला कुल्लू के लोग तीन मैचों का आनंद ले सकेंगे। क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर निशुल्क मैचों का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिला कुल्लू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह और बीसीसीआई के मैनेजर सत्यपान निकाड़े ने पत्रकार वार्ता में दी। दानवेंद्र सिंह ने कहा कि बीसीसीआई फैन पार्क में तीन और चार मई को होने वाले आईपीएल के तीन मैच दिखाए जाएंगे। इनमें तीन मई को एक और चार मई को होने वाले दो आईपीएल मैच दिखाए जाएंगे। इनमें एक मैच धर्मशाला में खेला जाना है।
विज्ञापन

कहा कि देशभर में 50 फैन पार्क बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल्लू के फैन पार्क में करीब 5,000 लोगों की क्षमता होगी। सुरक्षा की दृष्टि से फैन पार्क में बैग, बैट, हेलमेट और डंडे लाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को पीने का पानी भी अंदर मिलेगा। इस मौके पर जिला कुल्लू क्रिकेट संघ के महासचिव शिव कपूर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लकी ड्रॉ के विजेता को मिलेंगे टी-शर्ट
तीन मैचों में तीन लकी ड्राॅ निकाले जाएंगे। विजेता को आईपीएल खिलाड़ियों की ओर से हस्ताक्षरित टी-शर्ट दी जाएगी। इसमें वीआईपी के साथ मीडिया बॉक्स भी होगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कहा कि मैचों के लाइव प्रसारण के दौरान फैन पार्क में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था है। बच्चों को खेलने के लिए अलग से खेलकूद कॉर्नर बनाया गया है। दर्शकों को बाजार रेट पर खाद्य वस्तुएं मिलेगी।

--
इन मैचों का होगा लाइव प्रसारण
आईपीएल फैन पार्क में तीन मई शनिवार को शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होगा। चार मई को पहला मैच दोपहर बाद 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स और दूसरा मुकाबले में शाम 7:30 बजे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed