{"_id":"6845c0535e96fcd21904aa11","slug":"the-rajpal-of-marwar-got-a-bunch-of-kilta-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149410-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मराैड़ के राजपाल को मिली किल्टा भर के गुच्छी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मराैड़ के राजपाल को मिली किल्टा भर के गुच्छी
Sun, 08 Jun 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सैंज घाटी के मरोड़ में गुछी को किलटे में भर कर ले जाता व्यक्ति।-पाठक
न्यूली (कुल्लू)। जिले में गुच्छी का सीजन अंतिम चरण में है। इस साल पैदावार कम है। दाम भी उतने खास व्यापारियों को नहीं मिल रहे हैं। सैंज घाटी के मरौड़ गांव के व्यापारी राजपाल को रविवार के दिन एक साथ किल्टा भर गुच्छी मिली है।
गुच्छी की यह खेप उसे कुछ ही घंटों में मिली है। इस खबर से अन्य व्यापारियों में भी उम्मीद जगी है। सैंज घाटी के दुर्गम गांव मरौड़ के गुच्छी व्यापारी राजपाल ने कहा कि वह रविवार को गांव के साथ लगते जंगल में गुच्छी की तलाश में निकले थे। उन्हें कुछ ही दूर एक किल्टा भर गुच्छी मिली। हालांकि, गुच्छी का वजन सूखने के बाद कम होगा। इससे कमाई होने की फिर उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सीजन की शुरुआत में गुच्छी के दाम बहुत कम थे, लेकिन पिछले कुछ दिन से बाजार में मांग बढ़ने से दामों में भी उछाल आया है। कहा कि इन दिनों गुच्छी के 5,000 से 6,000 रुपये के बीच दाम मिल रहे हैं।
--