{"_id":"6ab56454195a20044708a6d4","slug":"teacher-went-missing-before-even-reaching-shakti-now-transferred-to-another-school-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187586-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाक्टी पहुंचने से पहले ही शिक्षक गायब, अब दूसरे स्कूल में ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाक्टी पहुंचने से पहले ही शिक्षक गायब, अब दूसरे स्कूल में ट्रांसफर
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज के राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाक्टी में शिक्षक की तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने शाक्टी स्कूल के लिए नियुक्त शिक्षक की अधिसूचना ज्वाइनिंग से पहले ही बदल दी। उसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल के लिए स्थानांतरित कर दिया। इससे शाक्टी स्कूल में शिक्षक का पद भरने से पहले ही रिक्त हो गया है।
शाक्टी स्कूल में शिक्षक की तैनाती के लिए विभाग की ओर से दो बार अधिसूचना जारी की जा चुकी है, लेकिन दोनों बार शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाए। दूसरी बार अधिसूचना जारी होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन ज्वाइनिंग से पहले ही आदेश बदलने से उनकी चिंता बढ़ गई है।
दुर्गम क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में शिक्षक न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि ऐसे क्षेत्रों में विद्यालय बच्चों की शिक्षा का प्रमुख माध्यम हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
.....
शाक्टी विद्यालय बिना शिक्षक के चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्या को उठा चुके हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
-तीर्थ राम, अभिभावक
....
दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि विद्यालय में शिक्षक ही उपलब्ध नहीं होंगे तो विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित होना स्वाभाविक है। विभाग को शाक्टी विद्यालय में जल्द शिक्षक उपलब्ध करवाने चाहिए।
-लता देवी, वार्ड सदस्य, शाक्टी