{"_id":"6ab564ec2dffb13e7b0ad38c","slug":"manali-zone-emerges-winner-in-volleyball-and-kabaddi-kullu-news-c-89-1-klu1019-187598-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल, कबड्डी में मनाली जोन बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल, कबड्डी में मनाली जोन बना विजेता
विज्ञापन
सोलंगनाला (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौशाल में तीन दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में करीब 265 से 270 छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
54 छात्र शतरंज प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलाकर कुल छह जोन बनाए गए थे। सभी मुकाबले जोन के आधार पर करवाए गए। अंतिम दिन हुए मुकाबलों में वॉलीबाल में मनाली जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बंजार जोन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में मनाली जोन प्रथम और निरमंड जोन द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में भुंतर जोन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आनी जोन दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में कुल्लू जोन प्रथम और मनाली जोन द्वितीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का आगामी 6 अक्तूबर से ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।