{"_id":"6ab564c433ed9db880015696","slug":"raila-road-closed-for-five-days-fruits-and-vegetables-on-the-verge-of-spoiling-kullu-news-c-89-1-klu1019-187621-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच दिन से रैला सड़क बंद, फल सब्जियां खराब होने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच दिन से रैला सड़क बंद, फल सब्जियां खराब होने के कगार पर
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सिउंड-रैला सड़क पांच दिनों से बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क बंद होने से सेब, अन्य फलों और सब्जियों को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
फसलें खराब होने के कगार पर पहुंच गई हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार, ईश्वर सिंह, तेज राम, यशपाल, यूगल और गुड्डू ने बताया कि सड़क बंद रहने से किसानों और बागवानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
यदि मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ तो फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान और बढ़ सकता है।
उन्होंने प्रशासन से निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करने और तत्काल सड़क बहाली का काम शुरू करने की मांग की है। साथ ही प्रभावित लोगों को राहत देने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
उधर, उपमंडल दंडाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि सड़क बहाली को लेकर परियोजना प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच तालमेल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्वती परियोजना प्रबंधन सड़क बहाल करने के लिए तैयार है, लेकिन स्थानीय लोगों के नुकसान को देखते हुए फिलहाल बहाली नहीं हो पा रही है। ग्रामीण पहले नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।