फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The rain also washed away any remaining business hopes after the disaster.

Kullu News: आपदा के बाद बची कारोबार की उम्मीदें भी बारिश में धुलने लगी

Wed, 08 Oct 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Oct 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
The rain also washed away any remaining business hopes after the disaster.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे कारोबारियों की उम्मीद बारिश में धुलने लगी है। आपदा के बाद जो उम्मीदें दशहरा उत्सव से लगाए बैठे थे, वे अब धूमिल होती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि एक तो दशहरा उत्सव में उन्होंने दुकानें भी लेट लगाई हैं और दुकानें लगाए अभी दो दिन भी पूरे नहीं हो पाए थे कि बारिश ने कारोबार को पूरी तरह ठंडा कर दिया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि अब दिवाली पर कारोबार अच्छा होगा। हालांकि उन्हें यह भी भरोसा है कि मौसम साफ हुआ तो दशहरा उत्सव संपन्न होने के बाद भी कारोबार रफ्तार पकड़ सकता है। बारिश और कीचड़ ने कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। दशहरा उत्सव में सजी अस्थायी दुकानों में खरीदार नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्लॉट महंगे, कारोबार मंदा
उत्सव में दुकानें लगाकर बैठे कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही उन्हें प्लॉट महंगे दाम पर मिले हैं और ऊपर से बारिश ने कारोबार मंदा कर दिया है। ऐसे में प्लॉट की कीमत निकालना भी मुश्किल हो गया है। अपनी दिहाड़ी और मुनाफा निकालना तो दूर की बात है। तीन दिनों में जो घाटा कारोबारियों को हुआ है वह उत्सव के बाद पूरा नहीं हो पाएगा, भले ही कारोबार रफ्तार ही क्यों न पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा उत्सव में करीब 15 सालाें से करोबार करने आ रहे हैं लेकिन इस तरह का दशहरा पहले कभी नहीं देखा। हालांकि प्रदेश में पहले से प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों को नुकसान हुआ है लेकिन जो लोग उसके बाद भी सामान खरीदने का सामर्थ्य रखते, वे अब बारिश के चलते दशहरा उत्सव में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कारोबारियों को सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। ऐसे में उत्सव के दौरान होने बाले कारोबार की उम्मीद पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।

-विजय कुमार, बैग कारोबारी, दिल्ली

दशहरा उत्सव शुरू हुए छह दिन बीत गए हैं लेकिन कारोबार कुछ नहीं हुआ। अभी दुकान लगाए दो दिन ही हुए हैं जिसमें अपनी दिहाड़ी तक नहीं निकल पाई है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कारोबार पूरी तरह से फीका पड़ गया है। आने वाले दिनों में भी अगर ऐसे ही बारिश का दौर रहा तो कारोबारियों के लिए यह नुकसान करने वाला होगा।
-नासिद, पुराना कपड़ा कारोबारी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed