फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The post of pediatrician again became vacant in Kelang Hospital

Kullu News: केलांग अस्पताल में फिर खाली हो गया शिशु रोग विशेषज्ञ का पद

Fri, 30 May 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The post of pediatrician again became vacant in Kelang Hospital
सहायक प्रोफेसर बने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वेद, अब नेरचौक में देंगे सेवाएं
विज्ञापन

लोगों को झेलनी पड़ेंगी दिक्कतें, बच्चे बीमार होने पर लगानी पड़ेगी कुल्लू की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वेद सहायक प्रोफेसर बने हैं। वे मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सेवाएं देंगे। इससे क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में दोबारा शिशु रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त हो गया है।
ऐसे में शिशुओं और बच्चों का उपचार करवाने के लिए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिजनों को शिशुओं और बच्चों का उपचार करने के लिए कुल्लू की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि दो साल बाद क्षेत्रीय अस्पताल केलांग को शिशु रोग विशेषज्ञ मिला था, लेकिन अब दोबारा लाहौल वासियों की परेशानी बढ़ेगी। पहले दो साल शिशु रोग विशेषज्ञ का लंबा इंतजार करना पड़ा। 16 अप्रैल 2024 को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वेद ने क्षेत्रीय अस्पताल में ज्वाइन किया। अब उनके सहायक प्रोफेसर बनने से दोबारा डेढ़ माह बाद लाहौल वासियों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed