फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The MLA raised the issue of the Valley before the President and the Governor.

Kullu News: विधायक ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के समक्ष उठाए घाटी के मसले

Thu, 08 Oct 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The MLA raised the issue of the Valley before the President and the Governor.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने जिले के दो सबसे बड़े और संवेदनशील मुद्दे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के समक्ष उठाए। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें नौतोड़ बहाली और आपदा प्रभावित परिवारों को वन संरक्षण अधिनियम में रियायत और संशोधन कर भूमि आवंटन की सिफारिश केंद्र सरकार से करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कोकसर-चिनाब डायवर्शन प्रोजेक्ट पर भी लाहौल-स्पीति और हिमाचल प्रदेश के नाजुक पारिस्थितिक तंत्र एवं जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस परियोजना पर पुनर्विचार करने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश करने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि सभी बातों को राष्ट्रपति और राज्यपाल ने ध्यान से सुना और कार्रवाई का आश्वस्त दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed