{"_id":"6ac6976f861565bbc9091dc6","slug":"hillside-cracked-at-dhaman-bend-highway-305-remained-closed-for-10-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-188718-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धामण मोड़ पर दरकी पहाड़ी 10 घंटे बंद रहा हाईवे-305","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धामण मोड़ पर दरकी पहाड़ी 10 घंटे बंद रहा हाईवे-305
विज्ञापन
धामण मोड के पास हाईवे-305 पर पहाड़ी से गिरी चट्टान व मलबा। स्द्धोत पाठक
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। बंजार-आनी-सैंज हाईवे-305 पर धामण मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से मंगलवार रात करीब नौ बजे यातायात बंद हो गया। एनएच बंद होने से एचआरटीसी की बसों के साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहन भी फंसे रहे।
करीब दस घंटे तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे बंद होने की सूचना मिलने के बाद सुबह मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया गया।
मार्ग खुलने के बाद दोनों ओर फंसे वाहनों को निकाला गया और आवाजाही सामान्य हुई। हाईवे बंद रहने का असर एचआरटीसी की बस सेवाओं पर भी पड़ा। कई बसें निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को खासकर सुबह के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुल्लू से बागासराहन और बंजार से औट की तरफ आ रही निगम की बसें यहां करीब एक घंटा रुकी रहीं और सवारियों को परेशानी हुई। सड़क पर सफर कर रहे लोगों डोला रात महंत, प्रताप सिंह और दुनी चंद ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि धाामण मोड़ के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी दरकी और बुधवार सुबह मल्होत्रा क्रशर की मशीनों ने मलबा हटाकर एनएच को खुलवाया। पर्यटन सीजन और रोजमर्रा की आवाजाही के बीच मार्ग बंद रहने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भूस्खलन की स्थिति में मार्ग जल्द बहाल करने के लिए पर्याप्त मशीनरी तैनात रखने की मांग की है। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मंगलवार रात को पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया था। इस वजह से एनएच बंद हो गया था।