फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students showcase their talents during Reading Promotion Week

Kullu News: पठन संवर्धन सप्ताह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 08 Oct 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students showcase their talents during Reading Promotion Week
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएम श्री योजना के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में बुधवार को कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पठन संवर्धन सप्ताह (रीडिंग प्रमोशन वीक) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने के साथ पठन कौशल, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा दिया गया।
विज्ञापन


सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पठन एवं पुस्तक आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को बुधवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य युद्धवीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार विजेता नहीं बन पाए, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यालय में भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed