उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को दुर्गम घाटी मयाड़ का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उदयपुर प्रशासन को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
कहा कि जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने मयाड़ घाटी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक ने मयाड़ घाटी के करपट, रूबलिंग, चिमरेट और टिंगरेट गांवों का दौरा किया और से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष दिलीप बौद्ध, कमला ठाकुर, गोपाल शाशनी आदि मौजूद रहे। संवाद