फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The main kingpin of the prostitution case was arrested.

Kullu News: देह व्यापार मामले की मुख्य सरगना गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
The main kingpin of the prostitution case was arrested.
गिरोह चला रही थी आरोपी, पूछताछ में जुटी पुलिस, खुलेंगे कई राज
विज्ञापन

पुलिस ने भुंतर के एक होटल में रेस्क्यू की थी नेपाल मूल की युवती
हमीरपुर की महिला को किया था गिरफ्तार, अब तक तीन लोग दबोचे


संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के भुंतर के एक होटल में देह व्यापार मामले की मुख्य सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला गिरोह को चला रही थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। महिला से पूछताछ के बाद कई राज खुलेंगे।


गौर रहे कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 जनवरी को भुंतर में एक होटल में दबिश दी थी। दबिश के दौरान पुलिस ने एक 24 साल की नेपाल मूल की युवती को रेस्क्यू किया था। साथ ही वेश्यावृत्ति करवा रही हमीरपुर की आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया। छानबीन के दौरान पुलिस को मुख्य सरगना महिला का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। कुल्लू पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। महज चार दिन के अंदर ही पुलिस देह व्यापार की मुख्य सरगना तक पहुंची। उधर, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने भुंतर थाने में देह व्यापार के मामले में मुख्य सरगना महिला को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अनैतिक देह व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed