फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The issues of electricity, water and roads echoed at the doors of the government.

Kullu News: सरकार के द्वार गूंजे बिजली-पानी और सड़क के मुद्दे

Wed, 17 Jan 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The issues of electricity, water and roads echoed at the doors of the government.
कुल्लू के बजौरा पहुंचे ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह लोगों की समस्या सुनते
कुल्लू। भुंतर के बजौरा में हुए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों ने सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने इन समस्याओं पर अधिकारियों से जवाब मांगा जबकि बजौरा बिहाली में किए गए कब्जे का मसला भी गूंजा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की कुल 33 शिकायतें सुनी गईं। इनमें 25 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय के भीतर निपटारे के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता का बर्ताव करते हुए तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इससे पहले चौबे राम ने बजौरा क्षेत्र में बिजली की समस्या का मामला मंत्री के समक्ष रखा। गोपीचंद शर्मा ने अपनी समस्या उठाते हुए कहा कि बजौरा खड्ड के दोनों तरफ तटीकरण किया जाना आवश्यक है। इससे बाढ़ के समय किसी प्रकार का खतरा नहीं रहेगा। पूर्व जिला परिषद सदस्य बुद्धि सिंह ने बजौरा बिहाल में किए गए कब्जे का मामला उठाया। इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह उपायुक्त को मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

तारा चंद ने कहा कि कुल्लू और मंडी को जोड़ने वाली कंडी कटौला सड़क का उचित रखरखाव किया जाए। कंडी से कुल्लू को पुराने रास्ते से जोड़ा जाए। परगाणू पंचायत के प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। सिंचाई के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं लावारिस पशुओं की समस्या के निदान की मांग भी गई। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी कुल्लू लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद, कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिम सिंह, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed