फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The hill collapsed again, three houses were razed to the ground, two were in danger, thirty houses were evacuated

Kullu News: फिर दरकी पहाड़ी, तीन घर जमींदोज, दो खतरे में, खाली करवाए तीस मकान

Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The hill collapsed again, three houses were razed to the ground, two were in danger, thirty houses were evacuated
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में भुस्खलन से मलबे में दो मकान जद में आ गए है। हादसे में लापता लो
अखाड़ा बाजार कुल्लू में पहाड़ी से 50 मीटर हिस्सा गिरने से चपेट में आए दस लोग
विज्ञापन

गुरुद्वारे और पड़ोसियों के घरों में ली लोगों ने शरण, एक की मौत, चार किए हैं रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखाड़ा बाजार में पहाड़ी जैसे सांसें रोककर गिर रही हो, मलबे में दबे घर, चीखते लोग और गुरुद्वारे में पनाह लेते परिवार...। पिछले 48 घंटों में जिंदगी ने यहां अपना रास्ता बदल लिया है। तीन घर जमींदोज हो गए हैं।
दो और खतरे की जद में हैं। प्रशासन ने रातोंरात 30 मकान खाली करवा दिए हैं। पत्थर अब भी गिर रहे हैं। रेस्क्यू दल जमीन को कुरेद रहा है। सुल्तानपुर, लोरन और चामुंडानगर भी इस पहाड़ी सन्नाटे से कांप उठे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने पहाड़ी से सटे 30 घर खाली करवा दिए हैं। इन घरों में रहने वाले लोगों ने पड़ोसियों के घर और गुरुद्वारा में शरण ली है। वीरवार सुबह भी करीब पहाड़ी का 50 मीटर हिस्सा गिर गया और मकान के भीतर 10 लोग चपेट में आ गए। इनमें अब तक चार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें एक की मौत हो चुकी है। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए रेफर किया है। अन्य का उपचार चल रहा है। इसके अलावा छह लोग अभी मलबे के नीचे दबे हैं। इन्हें निकालने का काम सुबह से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभी भी मलबे में दबे हैं एनडीआरएफ जवान और मजदूर
बीते बुधवार को भी इस जगह से कुछ दूरी पर भूस्खलन हुआ था। इसमें एनडीआरएफ के एक जवान और एक कश्मीरी मजदूर दबे हैं। इन्हें अभी मलबे से नहीं निकाला जा सका है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण रेस्क्यू अभियान सुबह से रोक दिया है। रेस्क्यू दल वीरवार सुबह हुए भूस्खलन की जगह से मलबा हटाने में जुटा है। तहसीलदार हरि सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जिन मकानों को खतरा बना हुआ है, वहां से लोगों को सुरिक्षत निकाल लिया है।
--
शहर में अब तक खाली करवाए 41 घर
अखाड़ा बाजार में 30 घर खाली करवाने के साथ सुल्तानपुर में 6 से अधिक घर खाली करवाए गए हैं। इसके अलावा लोरन में भी भूस्खलन होने के कारण पांच मकान खाली करवाए गए हैं। अब तक कुल्लू शहर में 41 घरों को खाली करवाया गया है।


--अखाड़ा बाजार में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए घरों को खाली करवा दिया है। मकान मालिक और किराएदारों को गुरुद्वारा में रहने को कहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अखाड़ा बाजार के साथ सुल्तानपुर और लोरन में भी घर खाली करवाए हैं।
- निशांत कुमार, एसडीएम कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed