फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The highway from Ibex Chowk to Budha Camp is under PWD.

Kullu News: आईबेक्स चौक से बूढ़ा कैंप तक का हाईवे पीडब्ल्यूडी के अधीन

Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
The highway from Ibex Chowk to Budha Camp is under PWD.
एनएचएआई ने किया स्थानांतरित, मरम्मत के लिए 16 लाख का बजट मंजूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली शहर के बीचोबीच आईबेक्स चौक से लेकर बूढ़ा कैंप मनाली तक का हिस्सा अब नेशनल हाईवे नहीं रहा। एनएचएआई से सड़क लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित हुई है। स्थानांतरण के बाद इस सड़क की मरम्मत के लिए लाखों का बजट भी विभाग के पास आ चुका है। बाईपास बनने के बाद लावारिस पड़ा एनएच का यह हिस्सा उपेक्षा का शिकार था। ठीक तरह से मरम्मत भी नहीं हो पाई थी। मनाली शहर की जनता अधिकतर पुरानी सड़क का ही इस्तेमाल करती है।

सड़क की हालत खराब है। मनाली में इस सड़क की जरूरत को देखते हुए प्रदेश सरकार इसे अपने अधीन लेना चाहती थी ताकि सड़क का रखरखाव हो सके। कई सालों के पत्राचार के बाद अब यह एक किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन आई है। मनाली शहर की लाइफ लाइन का काम करने वाली एक किलोमीटर सड़क अब नए तरीके से बनकर तैयार होगी। विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि आईबेक्स चौक से लेकर बूढ़ा कैंप मनाली तक एक किमी एनएच का हिस्सा पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित हो चुका है। इसके लिए लगभग 16 लाख का बजट भी आ गया है। जैसे ही बरसात कम होती है, विभाग युद्धस्तर पर इसका कार्य आरंभ कर देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed