फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The heritage of Kulluvi art showcased at Bhuntar Airport

Kullu News: भुंतर हवाई अड्डे पर सजी कुल्लवी कला की विरासत

Thu, 01 Oct 2026 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
The heritage of Kulluvi art showcased at Bhuntar Airport
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा भुंतर में यात्री सेवा अभियान-2026 के तहत वीरवार को एक जिला, एक उत्पाद पहल के माध्यम से कुल्लू की समृद्ध कला और पारंपरिक शिल्प विरासत को प्रदर्शित किया गया। इस पहल ने हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले देश-विदेश के यात्रियों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हवाई अड्डे पर विशेष प्रदर्शन-सह-जागरूकता स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल पर प्रदर्शित कुल्लवी शॉल और टोपियों पर उकेरे गए पारंपरिक बॉर्डर डिजाइन ने यात्रियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इसके माध्यम से यात्रियों को कुल्लू की पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों की जानकारी भी दी जा रही है। कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के निदेशक सिद्धार्थ कदंब ने कहा कि स्थानीय कला और हस्तशिल्प केवल उत्पाद नहीं हैं, बल्कि ये क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के संवाहक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed