फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hindi Fortnight Celebrated at Parbati Power Station

Kullu News: पार्वती पावर स्टेशन में मनाया हिंदी पखवाड़ा

Thu, 01 Oct 2026 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Hindi Fortnight Celebrated at Parbati Power Station
कुल्लू। पार्वती पावर स्टेशन बिहाली और पार्वती परियोजना चरण-दो नगवाईं में 14 सितंबर से चल रहे हिंदी पखवाड़े का वीरवार को समापन हुआ। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी टंकण, नोटिंग, लेखन, शब्दावली ज्ञान और श्रुतलेख समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। हिंदी कार्यशाला, प्रश्न मंच और पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बिहाली में महाप्रबंधक प्रभारी सुधीर कुमार नेगी ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखकर दैनिक कार्यालयी कार्यों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इससे प्रशासनिक कामकाज को सरल और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नगवाईं में महाप्रबंधक प्रभारी रणजीत सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ कार्यालयी कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed