फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The government should allow the felling of coniferous trees on private land.

Kullu News: निजी भूमि पर शंकु प्रजाति के पेड़ों के कटान की अनुमति दे सरकार

Fri, 14 Nov 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Nov 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
The government should allow the felling of coniferous trees on private land.
हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम श्रमिक आपूर्ति मेट संघ ने उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, कटान से सरकार के राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम श्रमिक आपूर्ति मेट संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सूद ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने बीते साल दिसंबर माह से निजी भूमि पर हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि सरकार ने खैर को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है और उनकी कटाई को 10 वर्षीय फेलिंग कार्यक्रम के तहत नियंत्रित किया जा रहा है। लेकिन अन्य शंकु प्रजातियों के पेड़ जैसे देवदार, चील, कैल और फर आदि के संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम श्रमिक आपूर्ति मेट संघ सरकार से मांग की है कि इस पर लगाई गई रोक को हटाई जाए।

अनिल सूद ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में इन प्रजातियों की कटाई निजी भूमि पर अधिकतम 33 प्रतिशत है और यह कार्य राज्य वन विकास निगम के माध्यम से किया जाता है। अनिल सूद ने कहा कि वृक्ष मालिकों, किसानों को इन वृक्षों के विक्रय पर वन निगम की ओर से करोड़ों का भुगतान किया जाता है। इस कार्य से चरान और ढुलाई मजदूरों, ट्रकों और ट्रेक्टर मालिकों को वन निगम के सेल डिपुओं तक माल पहुंचाने से रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे निगम, केंद्र, राज्य सरकार को भी शुल्क मिलता है। लेकिन अब इन वृक्षों की कटाई पर रोक है जिस कारण इससे सरकार और निगम को भी नुकसान हो रहा है। जबकि किसान वर्षों से अपनी वृक्षों की मार्किंग एवं कटाई की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे उन्हें आय का साधन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed