{"_id":"660eaf78f446bdb520095214","slug":"the-fire-lit-in-the-garden-by-the-wind-reached-the-house-kullu-news-c-89-1-klu1001-120053-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हवा से बगीचे में जलाई आग मकान तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हवा से बगीचे में जलाई आग मकान तक पहुंची
विज्ञापन
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के जाणा में वीरवार को सेब के बगीचे में जलाई आग हवा के चलते एक मकान में रखे घास में लग गई। आग के चलते सेब के 30 पेड़ भी झुलसे लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग की घटना में करीब 30,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
वीरवार दोपहरबाद करीब 2:00 बजे जाणा में ताराचंद के सेब के बगीचे में आग जलाई गई थी। हवा के चलते आग ताराचंद, गंगा सिंह, जीतराम, सुभाष तथा दिलेराम के ढाई मंजिला मकान (साझा) में रखे घास में लग गई। धुआं उठने के बाद स्थानीय लोगों ने मकान में फैलने से पहले ही आग को बुझा दिया।
इस बीच आग से गंगा सिंह, केशव राम कुल्लवी और कर्मचंद के कुल 30 सेब के पेड़ भी झुलसे। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आग की घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। संवाद