फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fear of paragliding vanished as soon as it took off.

Kullu News: उड़ान भरते ही उड़ गया पैराग्लाइडिंग का डर

Thu, 20 Nov 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The fear of paragliding vanished as soon as it took off.
कुल्लू जिला में ब्यास नदी की लहरों में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते बाहरी राज्यों से आए सैलान
कुल्लू-मनाली आए गोरखपुर के दंपती ने जमकर की तारीफ, बोले- जन्नत से कम नहीं हिमाचल
विज्ञापन

राफ्टिंग को बताया सबसे रोमांचक पल, बोले- पहाड़, नदी-झरने, हरे-भरे जंगल करते हैं आकर्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शुरू में पैराग्लाइडिंग से डर लग रहा था, उड़ान भरते ही लगा आसमान छू रहे हैं। गोरखपुर से हनीमून मनाने के लिए कुल्लू-मनाली आए क्षमा और अनीश उत्साहित होकर कहते हैं कि हिमाचल किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के पहाड़, नदी-झरने, हरे-भरे जंगल सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
महाराष्ट्र के पर्यटक भी ब्यास की राफ्टिंग को जिंदगी का सबसे रोमांचक पल बता रहे हैं। सैलानियों ने बेहतर सुविधा और लोगों के मिलनसार स्वभाव की भी जमकर तारीफ की। महाराष्ट्र के नागपुर से आईं पर्यटक प्रतीक्षा सिंह, राजेश्वर सिंह, विक्रांत और सुनयना ने कहा कि पहली बार हिमाचल घूमने पहुंचे हैं। ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का अनुभव अलग ही रहा। सैलानियों के ये उल्लास भरे अनुभव साफ इशारा कर रहे हैं कि आपदा की धुंध छंट चुकी है। कुल्लू का पर्यटन कारोबार दोबारा रफ्तार पकड़ चुका है। क्रिसमस, न्यू ईयर और बर्फबारी का सीजन इस तेजी को और पंख देने वाला है। देशभर से सैलानी कुल्लू-मनाली, मणिकर्ण, कसोल, तीर्थन घाटी और जीभी सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की तादाद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा रहे हैं। वे रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर क्रॉसिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

--
कारोबारी बोले- पूरी चमक में नजर आएगा पर्यटन
पर्यटन कारोबारी शेर सिंह, किशन ठाकुर, शशिपाल सिंह और डीआर सुमन ने कहा कि इस सर्दी और त्योहारी सीजन में पर्यटकों की भारी आमद से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटन अपनी पूरी चमक में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed