{"_id":"695a9843b7bf3b63fd0f3085","slug":"the-enthusiasm-of-the-guests-added-excitement-to-the-chilly-atmosphere-of-manali-kullu-news-c-89-1-klu1002-165810-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मेहमानों के उत्साह ने मनाली की सर्द फिजाओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मेहमानों के उत्साह ने मनाली की सर्द फिजाओं में भरा जोश
Sun, 04 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर के समीप उमड़ी पर्यटकाे की भीड़।-संवाद
मनु की नगरी में नए साल का जश्न खत्म होने के बाद भी नहीं थमी पर्यटन की रफ्तार
बर्फबारी की उम्मीद में आ रहे पर्यटक, 70 से 80 फीसदी चल रही होटलों की ऑक्यूपेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नए साल का जश्न खत्म होने के बाद भी मनाली में पर्यटन की रफ्तार थमी नहीं है। वीकेंड पर बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मनाली से लेकर लाहौल घाटी तक मेले जैसा माहौल बन गया।
होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है जबकि सड़कें सैलानी वाहनों से भरी नजर आ रही हैं। बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटक मनाली का रुख कर रहे है। रोजाना 2500 के लगभग पर्यटक वाहन मनाली आ रहे हैं। लगभग 150 वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं।
बर्फ देखने की हसरत में पर्यटक लाहौल घाटी भी पहुंच रहे हैं। सैलानी सोलंगनाला से अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं जहां वह बर्फ के बीच मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला, अटल टनल में बर्फ न होने के चलते सैलानी मायूस भी नजर आ रहे हैं। मनाली प्रशासन सोलंगनाला से 10 बजे के बाद ही वाहनों को अटल टनल होते हुए लाहौल भेज रहा है। दोपहर तीन बजे के बाद उन्हें वापस मनाली की ओर रवाना किया जा रहा है जिससे सड़क पर जमी ब्लैक आईस के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
पर्यटक रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग साइट पर साहसिक खेलों का भी मजा ले रहे हैं। बीते दिनों मनाली की ऊंची चोटियों और लाहौल घाटी में बर्फबारी हुई है। इसके बाद घाटी में तापमान भी माइनस में जा रहा है। बावजूद इसके सैलानियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। सैलानी माइनस तापमान में भी व्यास नदी की ठंडी धारा में रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं।
मनाली पहुंचे सैलानी मयूर ने कहा कि यहां प्रदूषण भी नहीं है। तापमान भी माइनस में चल रहा है। मनाली की वादियां उन्हें काफी पसंद आईं। मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने के साथ वे रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले रहे हैं।
सैलानी अंकित ने कहा है कि नए साल का जश्न मनाने के लिए वह मनाली आए थे। मौसम अभी खराब चल रहा है। ऐसे में वह बर्फबारी होने की उम्मीद में पर्यटन नगरी में रुके हैं। लगता है जल्द ही उनकी यह मुराद पूरी हो जाएगी।
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि नववर्ष के जश्न के बाद भी पर्यटकों कि संख्या में कमी नहीं आई है। इन दिनों होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत चल रही है।