फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The current era of vocational education: Dr. Sunil

वर्तमान दौर वोकेशनल का : डॉ. सुनील

Tue, 24 Feb 2026 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The current era of vocational education: Dr. Sunil
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा) परियोजना के तहत राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के करीब 100 व्यावसायिक शिक्षकाें को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर मुख्यातिथि रहे। स्कूल कैडर प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने प्रशिक्षण के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों की पूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही वोकेशनल शिक्षा को लेकर प्रशिक्षक किस तरह से सुधार कर सकते हैं, के बारे में भी बताया। उन्होंने वोकेशनल शिक्षा के इतिहास और भविष्य में प्रशिक्षुओं के लिए कितना कारगर होगा, उससे भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

स्कूल कैडर प्रधानाचार्य अजय कंबोज ने विद्यार्थियों की शिक्षा में मनोवैज्ञानिक तकनीकों और प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब बच्चा अपनी रुचि का विषय लेकर शिक्षा ग्रहण करता हैं, तो उसमें आगे बढ़ने की बेहतरीन संभावनाएं बनती हैं। वोकेशनल समन्वयक भुनेश्वर सिंह, जेएम शर्मा, इंद्र और सुशांत शर्मा ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों के सदस्यों के समूह बनाए और उन्हें अध्ययन का कार्य सौंपा। उधर, गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि वर्तमान का दौर वोकेशनल का है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत नौवीं से लेकर उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने व्यावसायिक प्रशिक्षकों से अपील की हैं कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए कक्षा में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed