Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The construction work of Banjar hospital gained momentum

Kullu News: बंजार अस्पताल के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The construction work of Banjar hospital gained momentum
बंजार में निमार्णधीन अस्पताल भवन।-संवाद
बीते दिनों मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिए थे काम में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

70 फीसदी काम पूरी, 14 करोड़ रुपये से बन रहे हैं ए, बी और सी ब्लॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सिविल अस्पताल बंजार के नए भवन के निर्माण कार्य में तेजी आई है। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया था और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काम ने रफ्तार पकड़ ली है।
बंजार अस्पताल के ए,बी और सी ब्लॉक का निर्माण होना है। इस पर करीब 14 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। वर्तमान में कार्य 60 से 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लेस बनाया जाएगा। इसमें ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

हालांकि, 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में मरीजों का उपचार फिलहाल पुराने भवन में ही चल रहा है। अस्पताल के नए भवन का कार्य पूरा होने का सभी को इंतजार है। गौर रहे कि बंजार में सिविल अस्पताल में प्रतिदिन काफी अधिक संख्या में लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। बंजार की करीब 40 पंचायतों की जनता को इस अस्पताल से स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है। हालांकि, बंजार में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड के लिए बंजार से मरीजों को कुल्लू आना पड़ता है, जबकि अन्य उपचार बंजार में मरीजों का हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, अब बंजार घाटी की जनता को अस्पताल के नए भवन का कार्य पूरा होने का इंतजार है। इसके बाद लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लेस अस्पताल मिलेगा।
उधर, बीएमओ डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि बंजार अस्पताल में नए भवन का कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि बंजार अस्पताल नए भवन में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से ए, बी और सी ब्लॉक बनने हैं। भवन का कार्य तेजी से चल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed