फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The chariot of the deity Khudijal left for the temple from Mandi Mahashivratri

Kullu News: मंडी महाशिवरात्रि से देवालय के लिए रवाना हुआ देवता खुडीजल का रथ

Thu, 06 Mar 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The chariot of the deity Khudijal left for the temple from Mandi Mahashivratri
मंडी ​शिरात्रि से वापस देवालय लौटते वक्त बग्गी में एक भक्घ्के घर में देवता खुडीजल। संवाद।
जगह-जगह रखी मन्नत के चलते देवालय पहुंचने में लग सकता है एक सप्ताह का समय
विज्ञापन

मंडी जिले के बग्गी के राजगढ़ गांव पहुंचे देवता खुडीजल, लोगों ने किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मंडी की शोभा बढ़ाने के बाद देवता खुडीजल का रथ देवालय के लिए रवाना हो गया है। जगह-जगह देवता के लिए रखी मन्नत के चलते देवता के देवालय पहुंचने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
वीरवार को देवता खुडीजल का रथ मंडी जिले के बग्गी स्थित राजगढ़ पहुंचा। यहां देवता को मन्नत (देवली) का आयोजन रखा है। यहां पहुंचने पर गांव के लोगों ने देवता का भव्य स्वागत किया। बताया जा रहा है कि देवता के लिए कई जगह देवली का आयोजन होगा। ऐसे में सभी जगह पहुंचना संभव नहीं है। बावजूद इसके एक सप्ताह का समय और लगेगा।
विज्ञापन

देवता खुडीजल ने करीब 150 साल बाद दूसरी बार मंडी महाशिवरात्रि में भाग लिया। रे मंडी शहर की परिक्रमा की। देवता के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। देवता खुडीजल से नाग चपलांदू और अनंत बालू नाग सहित मंडी क्षेत्र के कई देवताओं ने मिलन किया। कारदार शेर सिंह, कायथ पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता का मंडी महाशिवरात्रि का दौरा सफल रहा है। अब देवता देवालय के लिए रवाना हो गए हैं। देवता के भक्त उनके सम्मान के लिए रखी मन्नत को पूरा करने के लिए देवता को अपने घर बुला रहे हैं। पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। देवता का रथ 15 मार्च तक देवालय पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed