{"_id":"6637c7ec45612ebcd007a3ee","slug":"the-bus-reached-the-heights-risking-its-life-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122097-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जान हथेली पर रख बलेहड़ पहुंचाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जान हथेली पर रख बलेहड़ पहुंचाई बस
विज्ञापन
बलेहड़ पहुंची बस। लोक निर्माण विभाग ने मोड़ने के लिए जगह नहीं बनाई तो चालक को बैक करनी पड़ी बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले के ग्रामीण इलाकों में आपदा के दस महीने बाद निगम की बसें पहुंच रही हैं। लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जिले के बाह्य सराज की राणाबाग-कांडीबाग-बलेहड़ सड़क पर दस महीने बाद निगम की बस पहुंची।
बस को चालक ने जीरो प्वाइंट से लेकर बालू-बलेहड़ तक बड़ी मुश्किल से पहुंचाया है। सड़क जगह-जगह से तंग है। बस स्टैंड में बस मोड़ने की भी जगह नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने एचआरटीसी को बस चलाने के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र दे दिया था। इसके बाद शनिवार शाम को निगम की बस कांडीबाग से बलेहड़ के लिए रवाना हुई। तंग एवं खराब सड़क होने से बस को बलेहड़ पहुंचाना चालक के लिए चुनौती बन गया।
ग्रामीणों जोग राज, हीरा लाल, चमन लाल, गंगा राम ठाकुर ने कहा कि सड़क बस योग्य नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने जल्दबाजी में सड़क का क्लीयरेंस प्रमाण पत्र जारी कर दिया। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क के खराब प्वाइंटों को ठीक करने की मांग की है। उधर, दस माह बाद बस के बलेहड़ पहुंचने से करशैईगाड़ पंचायत के लोगों को सुविधा मिली है। पहले बस आधे रास्ते कांडीबाग तक ही आती थी। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि सड़क खराब होने की सूचना लोक निर्माण विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
...
प्रेशर पाइप फटने से नहीं आ पाई बस
दस महीने बाद बलेहड़ पहुंची बस रविवार सुबह खराब हो गई है। इससे सवारियों को परेशान होना पड़ा। उन्हें छोटे वाहनों में गंतव्य की ओर जाना पड़ा। बलेहड़ के पास बस मोड़ने की जगह नहीं होने से चालक को बैक करके ही बस को बालू तक पहुंचाना पड़ा। इसी दौरान बस का प्रेशर पाइप फट गया।
....
आपदा के बाद बंद सड़कों को जल्द खोलने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कांडीबाग से बालू-बलेहड़ सड़क को भी जल्द खोलने के लिए कहा गया था। सड़क को बस योग्य ठीक करने के लिए विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।
-नरेश वर्मा, एसडीएम आनी (कुल्लू)