फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience swayed to the beat of the dholak

Kullu News: डिम-डिम ढोलकी रा बाजा... पर झूम उठे दर्शक

Sun, 23 Aug 2026 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The audience swayed to the beat of the dholak
लाहौल में पोरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोककलाकार ईशात भारद्वाज ।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोकीनाथ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पोरी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त किरण भड़ाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त किरण भड़ाना ने भगवान त्रिलोकीनाथ के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकगायक ईशांत भारद्वाज दूसरी सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक रहे। उन्होंने शिव स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिंदरा बणा वो खेरी गोजरियो, चली कुड़मेट, निक्की जिणी गोजरी, डिम-डिम ढोलकी रा बाजा जैसे गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोकगायक एसी भारद्वाज ने देवा श्री गणेशा, हुस्न पहाड़ों का, कांची रे कांची, मां ढोले मां ढोले की शानदार प्रस्तुति दी। राखी गौतम ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को झुमाया। इसके अलावा महिला मंडल पिमल, कुकुमसेरी सहित कई स्थानीय महिला मंडलों ने शानदार लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि पोरी मेला लाहौल-स्पीति की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह मेला न केवल लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर उपायुक्त ने पोरी मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। संवाद

लाहौल में पोरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोककलाकार ईशात भारद्वाज ।-संवाद

लाहौल में पोरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोककलाकार ईशात भारद्वाज ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed