फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience danced to the songs of folk singer Ramesh

Kullu News: लोकगायक रमेश के गीतों पर झूमे दर्शक

Tue, 30 Apr 2024 10:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the songs of folk singer Ramesh
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित पीपल जातर मेले की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को लोकगायक रमेश ठाकुर ने दर्शकों को खूब झुमाया। रमेश ठाकुर ने कुल्लवी गीतों से वाहवाही लूटी। रमेश ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर खूब समां बांधा। रमेश ठाकुर ने छता भुलू तेरे घोरा रे टाले, सैंज म्हारा होटला, ओ विमलो, सड़का सोई रोहणा, आगे ता आगे डोलमा सेवता आदि गीत गाए।
विज्ञापन


लोक कलाकार सीएम तोषी, जीवन बुढाल, अनिल सूर्यवंशी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सूर्या सांस्कृतिक दल की नाटी से हुई।
विज्ञापन


आर्केस्ट्रा ग्रुप, रिंकू ठाकुर, माही ठाकुर, देव नेगी, धनेश, रामशिला की रिशिता, विशाखा, शीशामाटी की आशा, नेनासेरी के अजय, हुरला के मनीष, नलाहच के राम सिंह, गांधीनगर के पंकज, जल्लुग्रां के यशवंत ने प्रस्तुति दी। जयपाल आनी, नशिंग म्यूजिकल ग्रुप, महिला मंडल दलाश, सोनाक्षी, रोमिता व मंथिका ने डांस प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढालपुर के स्वाभिमान भारद्वाज, बंजार के दिनेश कुल्लवी, नैना, निरमंड के विनिश जोशी, लगघाटी की देवांशी ठाकुर, मानचंद, मनाली के सेसराम, विशाल जसवाल, आनी के कुशाल, गांधीनगर के संतोष, प्रणव, सन्नी वर्मा, तारा शर्मा, हिमांशु शर्मा, देवेंद्र कुमार, किशन ठाकुर, फोजल की करिश्मा, टिपरी के राकेश शर्मा, राधिका लाल ने गीत पेश किए।

भीमसेन, शगुन शर्मा, रेखा ठाकुर, जतिन नेगी और सूत्रधार के कलाकारों ने शानदार डांस पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मंगलवार को तीन दिवसीय पीपल मेले का भी समापन हो गया। ढालपुर स्थित गौहरी देवता के अस्थायी शिविर में दिनभर श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे। तीन दिनों तक यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed