{"_id":"6617e2fc050ce940fe086713","slug":"the-amount-was-changed-by-preparing-a-fake-agreement-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120523-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाली एग्रीमेंट तैयार कर बदल डाली राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाली एग्रीमेंट तैयार कर बदल डाली राशि
विज्ञापन
भुंतर थाना में धोखाधड़ी का दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर पुलिस थाना में एक धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार निवासी टकोली, जिला मंडी ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2014 को कुल्लू के एक व्यक्ति से स्टोन क्रशर को लेकर पार्टनरशिप की। सितंबर 2020 को इन दोनों में 1.50 करोड़ में स्टोर क्रशर का पूरे हिस्सा खरीदने को लेकर करार हुआ। मार्च 2021 को भुंतर में एक एग्रीमेंट भी किया मगर जाे एग्रीमेंट तहसील भुंतर में तैयार किया था उस एग्रीमेंट को स्कैन करके जाली दस्तावेज तैयार किए गए। इन जाली दस्तावेज में एक करोड़ पचास लाख के स्थान पर दो करोड़ तीस लाख रुपये दर्शाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एग्रीमेंट की तयशुद्धा शर्तों को भी बदला गया है। उधर, भुंतर पुलिस ने कुल्लू ज्वाणी रोपा के रहने वाले व्यक्ति पर मुकदमा पंजीकृत किया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गाेकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद