फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The accused was sent to judicial custody for 14 days

Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The accused was sent to judicial custody for 14 days
देवधार में अपने ही पिता की कर दी थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। खराहल घाटी के तहत देवधार गांव में अपने ही पिता की हत्या करने वाले आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान सारा सच पुलिस के सामने आया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उसे 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया।

गौर रहे कि 4 मार्च को सुबह के समय देवधार गांव में 33 साल के आरोपी जगदीप ठाकुर, निवासी देवधार, डाकघर न्योली, जिला कुल्लू ने अपने पिता की सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद उसे तलाश करने में कामयाबी पाई और उसे गिरफ्तार किया। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed