Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tempo traveller accident bhuntar manikaran road 12 tourists injured

हिमाचल में सड़क हादसा: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल

Mon, 16 Nov 2026 04:21 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में वाहन सवार 12 पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
tempo traveller accident bhuntar manikaran road 12 tourists injured
हादसा सरसाड़ी के पास भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर हुआ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 12 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन




हादसे के बाद मची अफरातफरी
हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोग भी अपनी गाड़ियां रोककर घायलों की मदद के लिए नीचे उतरे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सड़क से नीचे गिरे वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed