फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tehsildar arrived with police to remove encroachment, created ruckus

Kullu News: कब्जा हटाने पुलिस के साथ पहुंचे तहसीलदार, बरपा हंगामा

Wed, 24 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar arrived with police to remove encroachment, created ruckus
नगर परिषद की दो दुकानें करवाईं खाली, दुकानदारों ने जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर चौक के समीप बुधवार दोपहर बाद अवैध कब्जे हटाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। यहां तहसीलदार कुल्लू पुलिस बल के साथ दुकानों पर किए अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहुंचे थे। तहसीलदार ने यहां पर दो दुकानों को खाली करवाया लेकिन इससे पहले यहां पर खूब हंगामा हंगामा हुआ। ढालपुर चौक पर प्रशासन और नगर परिषद की कार्रवाई होती देख लोगों का जमावड़ा लग गया। कुल्लू शहर में दो सप्ताह बाद नगर परिषद ने फिर कार्रवाई अमल में लाई है।
इससे पहले 12 और 13 जुलाई को भी नगर परिषद कुल्लू की ओर से शहर में करीब 40 रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया था। इस दौरान ढालपुर चौक के पास इन दो दुकानदारों को भी 12 दिन का समय दुकानें खाली करने के लिए दिया गया था। इस बीच न तो यह दुकानदार न्यायालय में गए और न ही अन्य प्रक्रिया की। तहसीलदार दल बल के साथ दोपहर बाद यहां पहुंचे और दुकानों को खाली करने के लिए कहा। प्रशासन और नगर परिषद की ओर से तर्क दिया गया कि 10-15 साल से कमेटी को इन दुकानों का न तो किराया आ रहा है न ही इनका कोई रिकाॅर्ड है। इस दौरान एक दुकानदार ने तो स्वयं को आग लगाने तक की बात कह डाली। काफी देर तक हंगामा होने के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ
विज्ञापन

और दो दुकानों को खाली करवाया। नगर परिषद की ओर से शहर में की गई कार्रवाई के बाद एक बार फिर कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जिन दुकानदारों को खाली करवाया गया है, अगर ये कमेटी को पर्ची देते हैं तो उन्हें वेंडर जोन में दुकानें दी जाएंगी। कुल्लू नगर परिषद प्रयास कर रही है कि शहर की गलियां साफ रहें, कहीं पर भी अवैध कब्जा न हो। जो दुकानें लगी हों, वे नियमानुसार होनी चाहिए। अवैध रूप से बैठे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि सिंह यादव, तहसीलदार एवं ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed