फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Technical committee inspected 45 paragliders in Raison

Kullu News: तकनीकी कमेटी ने रायसन में की 45 पैराग्लाइडरों की जांच

Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Apr 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Technical committee inspected 45 paragliders in Raison
कुल्लू के रायसन के समीप पैराग्लाइडर की जांच करते सयुक्त तकनीकी टीम के सदस्य।-संवाद
एक रिजेक्ट, चार पैराग्लाइडरों को मरम्मत करने के लिए भेजा
विज्ञापन

रायसन में दस कंपनियां करवा रही हैं पैराग्लाइडिंग गतिविधियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सुरक्षा के लिहाज से साहसिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच जारी है। तकनीकी कमेटी ने सोमवार को रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर और इसमें उपयोग होने वाले अन्य उपकरणों की जांच की।
कमेटी ने साहसिक गतिविधियां करवा रहीं 10 कंपनियों के 45 पैराग्लाइडरों की जांच की। इनमें एक पैराग्लाइडर सुरक्षा के लिहाज से उपयोग में लाने लायक नहीं था। इस कारण उसे रिजेक्ट किया गया। कंपनी को इसे हटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा 4 पैराग्लाइडर ऐसे पाए गए हैं, जो सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। इन्हें रिपेयर करने के लिए भेजा गया है। रिपेयर करने के बाद फिर से इनकी जांच की जाएगी। सुरक्षा की कसौटी पर खरे उतरेंगे तो ही उन्हें उड़ाने की अनुमति दी जाएगी। अगर सही नहीं पाए जाते तो उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के पिरड़ी स्थित राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि साहसिक खेलों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच जारी है। सोमवार को रायसन में पैराग्लाइडिंग से संबंधित पैराग्लाइडर और इसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच की गई। मानकों पर खरे उतरने वाले पैराग्लाइडर पास किए गए हैं। चार पैराग्लाइडर की मरम्मत करवाने को कहा है। एक पैराग्लाइडर सुरक्षा के लिहाज से उपयोग करने लायक नहीं था। इसे रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी दूसरी साइटों में भी उपकरणों की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed