{"_id":"65ed939d1f378c758306f7bf","slug":"teachers-parents-danced-with-children-in-dance-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118464-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नाटी में बच्चों के साथ थिरके शिक्षक-अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नाटी में बच्चों के साथ थिरके शिक्षक-अभिभावक
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मन्याशी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। विद्यार्थियों ने मंच पर खूब धमाल मचाया।
उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों और नृत्य की प्रस्तुति से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वार्षिक समारोह में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, अभिभावकों और मुख्यातिथि ने भी नाटी डाली। समारोह में खंड अध्यक्ष नरोत्तम राणा ने मुख्यातिथि और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी के प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर विशेष अतिथि रहे। विद्यालय के मुख्याध्यापक मेहर चंद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
मुख्यातिथि नरोत्तम राणा ने शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पांचवीं कक्षा में रीतिका ठाकुर प्रथम, दीपक द्वितीय और अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रितिका ठाकुर को स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट छात्रवृत्ति भी दी गई।
विज्ञापन
छात्रा का नवोदय विद्यालय के लिए भी चयन हुआ है। चौथी कक्षा में हर्षिता ठाकुर ने प्रथम, याशिका राणा ने द्वितीय, विद्या भारती ने तृतीय, तीसरी कक्षा में आर्यन ठाकुर ने प्रथम, पियुष ने द्वितीय, रूवल ने तृतीय, दूसरी कक्षा में अंजलि ने प्रथम, कैथलीन ने द्वितीय, रुहानिका ने तृतीय तथा पहली कक्षा में साईरा ठाकुर एवं नीशु ठाकुर ने प्रथम, श्रेया ने द्वितीय और आयुष्मान ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इन सभी मेधावियों को सम्मानित किया। संवाद