{"_id":"570295da4f1c1bc04fc81170","slug":"teacher-assoctaion-meeting-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के संचालन में हस्तक्षेप न करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के संचालन में हस्तक्षेप न करें अफसर
कुल्लू
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Student in School
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल प्रधान राजपाल ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व सांसद एवं रेडक्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिला। इस मौके पर संघ ने अपनी समस्याएं और मांगें पूर्व सांसद के समक्ष रखी और मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
संघ की मांगों में मुख्य प्राध्यापकों की पदनाम की बहाली, प्रथम नियुक्ति से ग्रेड पे प्रदान करना, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में उप प्रधानाचार्यों के पदों का सृजन, अनुबंध प्राध्यापकों के नियमितीकरण के आदेश शीघ्र जारी करना, 4-9-14 का वित्तीय लाभ, प्रथम नियुक्ति तिथि से कॉलेज कैडर के लिए 25 प्रतिशत स्कूल प्राध्यापकों का कोटा, विज्ञापन प्रवक्ताओं को प्रायोगिक भत्ता तथा एमफिल एवं पीएचडी डिग्रीधारकों के लिए विशेष वेतन वृद्घियों का प्रावधान व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद से मिलने के बाद जिला कार्यकारिणी बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से पारित किया गया कि परीक्षाओं का संचालन पूर्ण रूप से विभाग के अधिकारियों की देखरेख में होना चाहिए। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। बैठक में डॉ आरके शर्मा, राज पाल, अशोक ठाकुर, धनी राम, कौशल, जय किशन, राहुल शाशनी, नानक चंद, राजपाल गुलेरिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन