फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Taxi

आदेशों को दरकिनार कर दौड़ती रहीं टैक्सियां

Mon, 23 Mar 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Taxi
कुल्लू में बंद आदेश के बाद भी चल रही टैक्सी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने सरकारी, निजी बसों सहित टैक्सी, ऑटो की सेवाओं को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इसके बावजूद सोमवार को लोकल रूटों सहित शहर में सरकारी आदेशों को दरकिनार कर टैक्सियां दौड़ती रही।
विज्ञापन

कई टैक्सी चालक कमाई के चक्कर में आदेशों को ठेंगा दिखाकर लोगों की जान खतरे में डालते रहे। सरकार के आदेशों को सख्ती से पालन करवाने में पुलिस व प्रशासन विफल साबित होता नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर ऐसी ही ढील पुलिस व प्रशासन की ओर से दी गई तो कैसे कोरोना वायरस का संक्रमण रुक पाएगा। जिले में रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद लोकल रूटों सहित अन्य सड़कों पर गाड़ियों के दौड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। आलम यह हुआ सुबह नौ बजे के बाद मालवाहक वाहनों और टैक्सियों में चालकों ने सवारियां शहरों की ओर भरकर लाना शुरू किया। यह सिलसिला हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक लॉक डाउन होने की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी जारी रहा। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। ऐसे में लोग भी गंभीर नजर नहीं आए।
विज्ञापन

शहर में ऑटो भी नहीं रहे पीछे
शहर में कुछ ऑटो चालकों ने मनाही के बावजूद ऑटो की सेवाएं जारी रखी। शहर की अस्पताल सड़क से लेकर कुछ अन्य जगहों पर ऑटो दौड़ते हुए दिखाई दिए, जो सरासर प्रदेश सरकार के लॉक डाउन आदेशों का उल्लंघन है। ऐसे मामले में पुलिस व प्रशासन नरम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed