{"_id":"6ad21416ae307d9c8f0e2c2f","slug":"tarring-of-raisan-jagatsukh-road-stalled-due-to-shortage-of-bitumen-kullu-news-c-89-1-ssml1014-189533-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तारकोल की कमी से रायसन-जगतसुख सड़क की टारिंग लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तारकोल की कमी से रायसन-जगतसुख सड़क की टारिंग लटकी
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये से होना है सड़क की टारिंग का काम
खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। तारकोल की कमी से सड़कों का काम प्रभावित हो रहा है। इसके कारण रायसन से जगतसुख तक सड़क की टारिंग का काम लटक गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क पर टारिंग की जानी है, लेकिन भारतीय तेल निगम (आईओसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में तारकोल की कमी है। इससे सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, टारिंग का काम करने वाले ठेकेदारों ने तारकोल की आपूर्ति के लिए एडवांस राशि भी जमा करवा दी है। इसके बावजूद कंपनियों से पर्याप्त तारकोल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सड़क की टारिंग का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। समय पर तारकोल की सप्लाई नहीं होने से लोक निर्माण विभाग के निर्धारित कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।
इस सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि तारकोल की कमी के कारण टारिंग का काम रुका हुआ है। तारकोल की सप्लाई मिलते ही सड़क पर टारिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।