{"_id":"6a4e873e270ee2cf4a012feb","slug":"taking-healthcare-facilities-to-rural-areas-is-a-priority-kangana-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180917-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : कंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : कंगना
Thu, 09 Jul 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत ने बुधवार को जिले के चंसारी गांव में एनएचपीसी के सहयोग से मोबाइल मेडिकल वैन आधारित प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया।
कंगना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचेंगी, जिससे विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, नए एम्स, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर और डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी योजनाओं ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है।
मोबाइल मेडिकल वैन हजारों लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण और आवश्यक दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।