{"_id":"670917c7f603e12a30091d6c","slug":"take-care-of-cleanliness-along-with-education-meena-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132720-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ स्वच्छता का रखें ख्याल : मीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ स्वच्छता का रखें ख्याल : मीना
विज्ञापन
भुंतर स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए व्याख्यान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। खासकर किशोरियां मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखें। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की प्रवक्ता मीना वर्मा ने कही। भुंतर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से बड़ा भुईन, छोटा भुईन आदि क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली और लोगों को पर्यावरण, जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।
शैक्षणिक सत्र में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के उपप्रधानाचार्य लेखराज तथा प्रवक्ता मीना वर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवियों को हेल्थ एंड हाइजीन और नैतिक शिक्षा विषय पर जागरूक किया। प्रवक्ता मीना वर्मा ने कहा कि हमें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का होना आवश्यक है। उपप्रधानाचार्य लेखराज ने स्वयंसेवियों को शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए एक स्टीक योजना बनाए। संवाद