{"_id":"697ce2054fc84b5e4105faf3","slug":"sunny-deol-reached-the-cinema-hall-during-the-screening-of-the-film-border-2-kullu-news-c-89-1-klu1001-167801-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाॅर्डर-2 फिल्म की स्क्रीनिंग के बीच सिनेमा हाॅल पहुंचे सनी देओल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाॅर्डर-2 फिल्म की स्क्रीनिंग के बीच सिनेमा हाॅल पहुंचे सनी देओल
Fri, 30 Jan 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
माहौल जाना, कुल्लू में प्रशंसकों में मची फोटो खिंचवाने की होड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यालय स्थित शोभला मल्टीप्लेक्स में स्क्रीन पर दिखाई जा रही बॉर्डर-दो फिल्म के बीच बॉलीवुड स्टार सनी देओल ही यहां पहुंच गए। सनी देओल का शोभला मल्टीपलेक्स में पहुंचने पर यहां पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मल्टीप्लेक्स में जाकर यहां पर चल रही बॉर्डर-दो फिल्म को लेकर माहौल देखा।
उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया। प्रशंसकों के साथ भी बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने फोटो खिंचवाए। जैसे ही लोगों को अभिनेता सनी देओल के आने की खबर लगी तो मल्टीप्लेक्स में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई।
प्रशंसकों ने सनी देओल के साथ फोटो भी खिंचवाए। गौर रहे कि बॉर्डर-2 फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल इन दिनों कुल्लू-मनाली की वादियों में पहुंचे हैं। कुल्लू-मनाली से अभिनेता सनी देओल का काफी गहरा रिश्ता है। सनी देओल कुल्लू-मनाली में आते हैं और यहां पर आकर समय बिताते हैं। यहां के लोगों के साथ उनका लगाव भी साफ झलकता है। बहरहाल, अभिनेता सनी देओल का शुक्रवार को शोभला मल्टीप्लेक्स में पहुंचना सबके लिए चौंकाने वाला रहा है।