{"_id":"670a651049a75ccd3508e215","slug":"sultanpur-girl-students-learned-self-defense-techniques-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132779-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुल्तानपुर की छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुल्तानपुर की छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीक
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम में बेटियों ने दिखाया हुनर, हाथों से तोड़ी टाइलें और ब्लॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाल विवाह रोकने के लिए समाज को सजग रहना होगा। इससे छात्राएं स्वयं बचें और अपने आसपास की किशोरियों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। महिला थाना कुल्लू की प्रभारी एसएचओ उमा ने कही कि बाल विवाह से समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा की विशेष कार्यशाला आयोजित की। दस दिन तक चली कार्यशाला के समापन अवसर पर शनिवार को प्रधानाचार्य भावना तनवर मुख्यातिथि और एसएचओ उमा विशेष अतिथि उपस्थित रहीं।छात्राओं ने लाठी चलाना, हाथों से टाइलें तोड़ना और पेट पर सीमेंट ब्लॉक तोड़ने के करतब भी दिखाए। प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि विद्यालय की लगभग 650 छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण लिया है।
एसएचओ उमा ने छात्राओं को बाल विवाह और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व विवाह किशोरियों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में युवाओं के साथ युवतियां भी आ रही हैं। नशे से दूर रहकर छात्राएं अपने भविष्य पर फोकस करें और लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के लिए प्रयासरत रहे। इस दौरान अध्यापिका रेणुका, ममता आदि उपस्थित रहे। संवाद