फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will be made proficient in Hindi, English and Mathematics

Kullu News: हिंदी, अंग्रेजी और गणित में निपुण बनाए जाएंगे विद्यार्थी

Tue, 21 Nov 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Students will be made proficient in Hindi, English and Mathematics
कुल्लू। जिला कुल्लू में माइंड स्पार्क प्रोग्राम के तहत 200 विद्यालयों में विद्यार्थियों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (डाइट) में माइंड स्पार्क के 34 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। ये विभिन्न विद्यालयों में जाकर पंजीकृत विद्यार्थियों का एप पर डाटा अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद इन विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित में निपुण बनाया जाएगा। इन तीनों विषयों के प्रति स्कूली विद्यार्थियों में रोचकता बढ़ाने के लिए सरकारी विद्यालयों में माइंड स्पार्क प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को आईसीटी लैब में कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं लिखकर पढ़ाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षुओं को डाइट में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें एप पर विद्यार्थियों का संपूर्ण डाटा और गतिविधियां अपलोड करना सिखाया गया। माइंड स्पार्क प्रोग्राम के समन्यवक हरीश गौतम ने कहा कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को विद्यार्थी की यूनिक आईडी और पासवर्ड बनाना सिखाकर उनका डाटाबेस तैयार करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माइंड स्पार्क प्रोग्राम में विद्यार्थी की सीखने की क्षमता को जांचा जाता है। इसके बाद ही उसकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए उसे हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय में निपुण बनाया जाता है। कहा कि कार्यशाला का शुभारंभ डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed