{"_id":"6400d5359757f3920c02aab4","slug":"students-unable-to-reach-school-due-to-jam-in-bijal-mahadev-road-kullu-news-c-19-1-76683-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाम से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाम से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे विद्यार्थी
Thu, 02 Mar 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव सड़क पर लगा लंबा जाम।-संवाद
कुल्लू। बिजली महादेव सड़क के विस्तारीकरण कार्य के चलते जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। घंटों जाम लगने से विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के साथ मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सुबह 8 से 10 बजे के बीच जाम लगने से विद्यार्थी समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी समय पर कार्यालय पहुंचना चुनौती बना हुआ है।
कुल्लू-बिजली महादेव सड़क के विस्तारीकरण के कारण शांगरीबाग से चौकी डोभी तक कटिंग की जा रही है। सुबह के समय कटिंग कार्य जारी रहने से खराहल वासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रोजाना घंटों लग रहे जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खराहल घाटी के तहत आने वाली नौ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मांग पत्र भी सौंपा है, जिसमें सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच विस्तारीकरण का काम बंद रखने की मांग की है।
विज्ञापन
इस समय अवधि में विद्यार्थियों, नौकरी पेशा और अस्पताल जाने वाले मरीजों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। ग्रामीण रवि कुमार, अशोक शर्मा, मोहित, अंशुल, मोहर सिंह, रीतिका, निर्मला, शालिनी, श्रुति ठाकुर आदि ने कहा कि सुबह के समय जाम लगने से विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन दिनों स्कूलों में परीक्षा चल रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सुबह के समय कटिंग का कार्य बंद रखने की मांग की है। संवाद