{"_id":"6b08111e82083ba6470a2089","slug":"students-talent-tested-in-competitions-based-on-constitutional-values-kullu-news-c-89-1-ssml1015-192866-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: संविधान के मूल्यों पर प्रतियोगिताओं में परखी विद्यार्थियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: संविधान के मूल्यों पर प्रतियोगिताओं में परखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
Fri, 27 Nov 2026 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
कामिनी भाषण और मनीषा पोस्टर मेकिंग में रहीं अव्वल
विद्यार्थियों ने ली संविधान की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. दुनीचंद ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। भाषण प्रतियोगिता में कामिनी ने प्रथम और मुस्कान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में मनीषा प्रथम, भारती द्वितीय और अंजली तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भूपेंद्र, भारती और मुस्कान की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। समीम, अंजली और सुनैना की टीम दूसरे और वरुण, यश व साहिल की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. शेफाली ने शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।