{"_id":"6b0813d8e25ee1e65c0c983a","slug":"circuit-house-miyan-behad-road-declared-a-no-parking-zone-kullu-news-c-89-1-klu1019-192872-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सर्किट हाउस-मियां बेहड़ सड़क नो पार्किंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सर्किट हाउस-मियां बेहड़ सड़क नो पार्किंग जोन घोषित
विज्ञापन
दोनों ओर वाहन खड़े करने पर पूर्ण प्रतिबंध, अगले आदेश तक लागू रहेंगे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस से मियां बेहड़ तक सड़क को अगले आदेश तक नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार सर्किट हाउस कुल्लू से शेर सिंह (मियां बेहड़) की दुकान तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इससे पहले 16 अक्तूबर 2026 को इस मार्ग को 30 दिनों के परीक्षण के लिए नो पार्किंग जोन बनाया गया था। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस व्यवस्था को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्णय लिया है।